पुलिस ने 160 पुड़ि‍या गांजा के साथ एक व्‍यक्ति को किया गिरफ्तार

अपराध झारखंड
Spread the love

गोमिया। बोकारो जिले के बेरमो अनुमंडल अंतर्गत गोमिया थाना क्षेत्र के ग्राम होसिर पटवा टोला से गुप्त सूचना के आधार पर महेन्द्र प्रसाद (59 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से 160 पुड़िया गांजा जब्‍त किया गया। गिरफ्तार महेन्द्र प्रसाद साडम बाजार में खैनी की दुकान चलते हैं। उसी दुकान में बेचने के लिए गांजा ले जा रहा थे।

गोमिया थाना प्रभारी नित्यानंद भोक्ता ने अनुमंडल पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह के निर्देश पर गिरफ्तार किया। अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि‍ एक थैले मे छोटी-बड़ी 160 गांजा की पुड़िया थी। इसका वजन 870 ग्राम था। इसके साथ एक इलेक्ट्रोनिक तराजू और दो चिलम बरामद किया गया।

छापेमारी में पुलिस आरक्षी निरीक्षक अरुण कुमार और बिरसा बारा सहित थाना सशस्त्र बल हवलदार कामेश यादव, शमीम अंसारी, संदीप हांसदा, धर्मेन्द्र रवानी सहित जमुना यादव शामिल थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8