
चतरा। पुलिस ने ट्यूशन पढ़ने जा रही छात्राओं के साथ छेड़छाड़ और मारपीट करने के मामले में बड़ी कार्रवाई की। इस मामले में लिप्त पांच मनचलों को चौबीस घंटे के भीतर गिरफ्तार किया है। इसमें टाईगर गिरोह के अपराधी उत्तम यादव भी शामिल है।
एसपी ऋषभ झा द्वारा एसडीपीओ अविनाश कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई की। शहर के विभिन्न इलाकों से पुलिस ने मनचलों को दबोचा। सदर थाना में एसपी के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम उनसे पूछताछ कर रही है।
बतातें चलें कि 11 फरवरी को ट्यूशन जा रही छात्राओं के साथ पांच मनचलों ने छेड़खानी की थी। विरोध करने पर छात्राओं के साथ गाली-गलौज और सरेराह मारपीट भी की थी। आपराधिक गिरोह टाइगर ग्रुप के सदस्य उत्तम यादव और दो अन्य मनचलों द्वारा की गई छेड़खानी और मारपीट वीडियो वायरल हुआ था।
घटना की शिकायत लेकर पीड़ित छात्राएं सदर थाना पहुंची। इसके बाद पुलिस ने आरोपी मनचलों के दो बाईक को जब्त था और एक को हिरासत में लिया था। अन्य फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी अभियान चलाया था। मनचलों व अपराधियों पर छात्राओं को जान से मारने की धमकी देने का आरोप है।