रांची। झारखंड अग्निशमन विभाग ने ‘अग्निशमन सेवा सप्ताह’ के मौके पर सेन्टेवीटा अस्पताल में शुक्रवार को मॉक ड्रील का अयोजन किया। अग्निशमन दल के कर्मियों ने आपातकालीन स्थिति में संस्थान के कर्मचारियों की सजगता और अग्निशमन यंत्रों के उपयोग को देखा।
अस्पताल कर्मियों की तत्परता को देखकर फायर स्टेशन अधिकारी राजेंद्र राम संतुष्ट हुए। मॉक ड्रिल का नेतृत्व राजेंद्र राम (अग्नि शमन पदाधिकारी) ने किया। अनिल कुमार तिवारी (प्रधान अग्नि चालक), सुरेश्वर उरांव ने आग से बचाव संबंधी जानकारी भी दी।
मालूम हो कि अग्निशमन सेवा विभाग द्वारा 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक राज्य में ‘अग्निशमन सेवा सप्ताह’ का आयोजन किया जा रहा है। मुंबई बंदरगाह पर 14 अप्रैल 1944 को फोर्ट स्टीकेन जहाज में आग लगने पर राहत कार्य करते हुए प्राणों की आहुति देने वाले 66 वीरों की याद में हर वर्ष ‘अग्निशमन सेवा सप्ताह’ मनाया जाता है।
इस अवसर पर स्टेट फायर ऑफिसर जगजीवन राम, फायर स्टेशन ऑफिसर जीतेंद्र तिवारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8