जोबा मांझी के समर्थन में उतरा चक्रधरपुर मुखिया संघ

राजनीति झारखंड
Spread the love

आशीष कुमार वर्मा

पश्चिम सिंहभूम। महागठबंधन की प्रत्याशी जोबा मांझी के समर्थन में चक्रधरपुर मुखिया संघ उतर आया है। शुक्रवार को प्रत्याशी जोबा मांझी के साथ मुलाकात के बाद मुखिया संघ ने लोकसभा चुनाव में समर्थन का एलान किया।

संघ के अध्यक्ष सह सुरबुड़ा पंचायत के मुखिया जंगल सिंह गागराई ने बताया कि गठबंधन की प्रत्याशी बेदाग छवि की नेत्री रही है। वो शहीद परिवार से आती है। विकास कार्यों के लिए पहचानी जाती है।

गागराई ने कहा कि जोबा मांझी को जीत दिलाकर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करना ही संघ की प्राथमिकता है। इस दौरान सांसद प्रत्याशी जोबा मांझी ने मुखिया संघ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह संघ के साथ विकास को गति देने का कार्य करेंगी।

इस मौके पर मुखिया सेलाय मुंडा, सोमनाथ कोया, समीना गागराई, महेंद्र पूर्ति, माझी जोंकों, मेलानी बोदरा, शांति देवी, कैरी बोदरा, पिंकी जोंकों, अरविंद तिग्गा के अलावा दया सागर केराई, संजय हांसदा, गंगाराम गागराई, मंटू गागराई आदि उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8