
रांची। श्री चैती दुर्गा पूजा महासमिति के पंडाल का उद्घाटन हुआ। इसके बाद पूजा पंडाल का पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। महासप्तमी तिथि में बेलवरण पूजा एवं नव पत्रिका प्रवेश सुबह 10 बजे किया गया। अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि को समर्पित पूजा पंडाल और राम, लक्ष्मण, बजरंगबली की प्रतिमा में मां दिखाई दे रही हैं।
पंडाल का उद्घाटन सयुंक्त रूप से सुरेश साहू, अलोक साहू ने किया। अतिथियों का स्वागत अध्यक्ष शंकर दुबे एवं महामंत्री गोपाल पारीक ने किया। उद्घाटन के वक्त महासमिति के मुख्य संरक्षक किशोर साहू, रमेश सिंह, राजकुमार गुप्ता, उदय साहू, कोषाध्यक्ष संजय सिंह, प्रवक्ता नमन भारतीय, राजीव रंजन मिश्रा, मंटू चौबे, दीपू सिंह, राजेश वर्मा एवं संस्था के सभी पदधारीग उपस्थित थे।
पहली, दूसरी और तीसरी मंगलवारी के आयोजन के बाद अष्टमी मंगलवारी को संध्या 7 बजे से भक्त साक्षात बजरंगबली के दर्शन कर सकेंगे। पवनपुत्र हनुमान आकर्षण का केंद्र रहेंगे। 101 किलो शुद्ध घी से निर्मित लड्डू भोग, ढोल नगाड़े और अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन करते हुए भक्त महावीर चौक पहुंचेंगे। 18 अप्रैल दोपहर 3 बजे से विसर्जन शोभा यात्रा निकाली जाएगी।
उद्घाटन समारोह में उदय साहू, रमेश सिंह, संजय सिंह (लल्लू सिंह), शंकर दुबे, विशाल कृष्णा, विनोद बर्मन, राजू चौरसिया, शेखर गुप्ता, दिलीप गुप्ता, राहुल रजक, संजय तिवारी, करण सिंह, मोहित रजक, आयुष रजक (पवन), आकाश रजक, अर्जुन सिंह, रोहन सिंह, आशीष रजक, अभिषेक रजक(बाबू), प्रियांशु वर्मा, सौरभ रजक, शेखर रजक, आयुष वर्मा, यश वर्मा, समीर नायक आदि उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8