
रांची। विश्व स्वास्थ्य दिवस पर रांची कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर (आरसीएचआरसी) ने एक मेगा शैक्षणिक और जांच कार्यक्रम स्वस्थ सहिया समागम का आयोजन किया। आरसीएचआरसी की कैंसर जागरुकता पहल के तहत हुए इस आयोजन का उद्देश्य झारखंड में आशा कार्यकर्ताओं (सहिया) को कैंसर के चेतावनी लक्षणों के प्रति जानकारी देना, कैंसर के इलाज के विकल्पों के प्रति शिक्षित करना और समय पर जांच के महत्व को बताना था।
आरसीएचआरसी ने इस कार्यक्रम के दौरान अपने परिसर में सहिया के लिए कैंसर जांच का आयोजन भी किया। रांची के ओरमांझी और कांके ब्लॉक की 300 से ज्यादा सहिया ने इस आयोजन में हिस्सा लिया और कैंसर जांच के मौके का फायदा उठाया।
आरसीएचआरसी के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. (कर्नल) मदन मोहन पांडेय ने इस साल के विश्व स्वास्थ्य दिवस की थीम मेरा स्वास्थ्य, मेरा अधिकार के महत्व पर प्रकाश डाला। आरसीएचआरसी के मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. रजनीगंधा टुडु ने झारखंड में कैंसर की उच्च दर हर एक लाख लोगों पर 70 में बीमारी पर प्रकाश डाला और संपूर्ण स्वास्थ्य प्रणाली के प्रदर्शन को सुधारने के लिए सहिया की क्षमताओं को बढ़ाने पर जोर दिया।
मुख्य अतिथि रांची के मुख्य चिकित्साधिकारी सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार ने कहा कि कैंसर की जल्द पहचान बेहद अहम है। इसके लक्षणों को अनदेखा नहीं करना चाहिए। सहिया को चेतावनी लक्षणों की पहचान कर जल्द से जल्द स्पेशलाइज्ड ऑन्कोलॉजिकल फैसिलिटी में इलाज शुरू करा देना चाहिए, जिससे नतीजा सकारात्मक रहे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8