कांडी के युवक की रांची में सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। जिले के कांडी थाना क्षेत्र के एक युवक की रांची में सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। स्कूटी से जा रहे दो युवकों को थार जीप ने रौंद दिया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर परिजन वापस गांव आ रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक कांडी थाना क्षेत्र के पतिला पंचायत अंतर्गत चोका गांव के नवडीहवा टोला निवासी सीआरपीएफ के जवान राजकुमार साह के पुत्र अनुज कुमार साह 25 वर्ष की रांची में हुए एक सड़क हादसे में मौत हो गई। यह घटना शनिवार देर शाम करीब 8:30 बजे की है।

मृतक के बड़े भाई अमित कुमार साह के अनुसार अनुज कुमार साह भोपाल से बीटेक करने के बाद कोलकाता स्थित विप्रो कंपनी में बतौर इंजीनियर कार्यरत था। वह शुक्रवार को रांची के लिए चला था। रांची के जगतपुरम कॉलोनी स्थित एक किराए के मकान में अनुज की मां रहती हैं।

शनिवार की देर शाम एक अन्य युवक अंकुश कुमार के साथ एक ही स्कूटी पर दोनों जा रहे थे। इसी दौरान करम टोली चौक के आगे प्रेस क्लब के निकट एक थार जीप ने इन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इससे मौके पर ही इन्होंने दम तोड़ दिया।

घटनास्थल से किसी राहगीर ने परिजनों को फोन करके जानकारी दी। मृतक के पिता राजकुमार साह सीआरपीएफ में टाटा में पदस्थापित हैं। मृतक का बड़ा भाई अमित कुमार साह कोलकाता में ही टाटा कंपनी में कार्यरत हैं। अभी तक अनुज कुमार साह की शादी भी नहीं हुई थी। मृतक के घर में एक छोटी बहन खुशबू कुमारी है। जो पढ़ाई करती है।

इस घटना के बाद से परिजनों के ऊपर विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा है। सबों का रोते-रोते बुरा हाल हो रहा है। शव को लेकर परिजन के शाम 8 बजे तक पैतृक आवास चोका गांव के नवडीहवा टोला पहुंचने की संभावना है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8