गणगौर सिंझारा महोत्सव में दिखी राजस्थान की झलक

झारखंड
Spread the love

रांची। माहेश्वरी महिला समिति के तत्‍वावधान में लक्ष्मी नारायण मंदिर सभागार  में गणगौर सिंझारा का आयोजन 6 अप्रैल को किया गया। इसमें राजस्‍थान की झलक दिखी। गणगौर में शिव और पार्वती की प्रतिमूर्ति की पूजा की जाती है। यह त्योहार 16 दिनों तक चलता है।

गणगौर सिंझारा कार्यक्रम की संयोजिका भावना काबरा, पूनम राठी, नेहा साबू, शिखा बिरला ने बताया मारवाड़ी गणगौर लोकगीत, घूमर जैसे गीत पर कोमल बियानी, हर्षिता मालपानी, नूपुर फलोर, अंकिता राठी, शोभा सोमानी, पूनम राठी, शीतल लाखोटिआ, सुष्मिता सोमानी, इंदु बियानी, मीनू गट्टानी, अनीता सोमानी, प्रियंका राठी, साक्षी साबू ने डांस किया। सबके लिए तंबोला का आयोजन किया।

मंच संचालन विनीता बिहानी ने किया। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान गणगौर से जुड़े कुछ सवालों के जवाब भी दिए। ननद-भाभी, जेठानी-देवरानी, मां-बेटी, सास-बहू कंपटीशन भी रखा गया।

सुमन चितलांगिया, कविता मंत्री, अंजना गट्टानी ने बताया गणगौर सिंझारा में सभी महिलाएं पारंपारिक परिधान में आई थी। बेस्ट पारंपरिक परिधान में इंदु माहेश्वरी, ईसर गौरा भी सजकर आई महिलाए में प्रथम पूजा अग्रवाल एवं सोनल शर्मा, प्रियंका अग्रवाल व मधु द्वितीय रहीं।

मीडिया प्रभारी रश्मि मालपानी बताया इस महोत्सव में सदस्य अपने घर से गणगौर लाई। उनका सिंझारा का मुख्‍य प्रसाद घुगरी भोग लगाया गया।

अध्यक्ष भारती चितलांगिया और सचिव बिमला फलोर ने सभी गणगौर को लिफाफा और बदाम मिश्री देकर विदा किया। इस कार्यक्रम में 180 से ज्यादा माहेश्वरी-मारवाड़ी समाज की महिलाओं के साथ बच्चे भी शामिल हुए।

गणगौर सिंझारा महोत्सव के आयोजन में रांची सभा के अध्यक्ष किशन साबू, सचिव नरेन्द्र लाखोटिया, युवा अध्यक्ष विनय मंत्री, सचिव हेमंत माहेश्वरी, महिला समिति से पूर्व अध्यक्ष उषा मंत्री, सुमन चितलांगिया, विजयश्री साबू, उपाध्यक्ष अनीता साबू, बंदना मारू के साथ सरला चितलांगिया, शारदा लड्ढा, कुमुद लाखोटिया, खुशबू साबू, विनीता चितलांगिया, लक्ष्मी चितलांगिया, सरिता चितलांगिया, सीमा मालपानी, सुमन बाहेती, शशि डागा, रितिका शारदा, रेखा माहेश्वरी, रंजू मालपानी आदि सदस्यों का साथ रहा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8