
रांची। फिरायालाल पब्लिक स्कूल में न्यू एडमिशन वाले विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन 30 मार्च को किया गया। कार्यक्रम का आरंभ मंत्रोच्चारण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके बाद छात्राओं ने स्वागत-नृत्य प्रस्तुत कर नवागंतुकों का मनमोह लिया।
प्राचार्य नीरज कुमार सिन्हा ने नव-प्रवेश वाले विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए विद्यालय के नियम-नीतियों की जानकारी दी। अभिभावकों को कुछ टिप्स दिये, ताकि उनके बच्चे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकें।
इस आयोजन में प्राचार्य नीरज कुमार सिन्हा, सीनियर सेक्शन इंचार्ज श्रीमती हनीत मुंजाल एवं जूनियर सेक्शन इंचार्ज श्रीमती प्रेरणा मुंजाल एवं सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित थे।
प्राचार्य ने ये कहा
• आप बच्चों के सामने मोबाइल का प्रयोग आवश्यकतानुसार ही करें।
• नो ट्यूशन पालिसी अर्थात किसी भी तरह का ट्यूशन बच्चों को नहीं देना है।
• नई शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप शिक्षण पद्धति विद्यालय में है, जिससे बच्चों में नवाचार और रचनात्मकता कौशल का विकास होता है।
• स्किल डेवलपमेंट के लिए प्रत्येक गुरुवार एवं शनिवार को तीन पीरियड वोकेशनल कोर्स
• मैथमेटिक्स और इंगलिश स्पीकिंग के लिए स्पेशल क्लासेज होती है, जिससे बच्चों के परफॉरमेंस में बढ़ोत्तरी होती है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8