

धनबाद। ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन (ईसीआरकेयू) की लाइन शाखा ने पुराना स्टेशन स्थित शाखा कार्यालय प्रांगण में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं का सम्मान समारोह का आयोजन किया। यूनियन के मीडिया प्रभारी एनके खवास ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यूनियन के केंद्रीय संगठन मंत्री नेताजी सुभाष रहे। इसकी अध्यक्षता प्रशांत बनर्जी ने की।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं को सम्मानित किया गया। मौके पर शाखा सचिव ने बताया कि आज महिलाओं में कार्य करने की क्षमता की कोई कमी नहीं है, बस उन्हें मौका मिलना चाहिए।

कार्यक्रम का मंच संचालन जेके साव ने किया। मौके पर धनबाद डिपो के कैरिज एंड वैगन के प्रभारी अभय कुमार मेहता, सीनियर सेक्शन इंजीनियर, एससी-एसटी एसोसिएशन से रामजीवन कुमार, चंद्रशेखर प्रसाद, विमान मंडल, सुरेंद्र, दिलीप, राजेश कुमार गोप, धुरेन्द्र, अजय, इजहार, सुजाता, नीलू, महुआ, कल्पना, जैसमीन, रीना, हेमानती, लता, देवमाती, चांदनी, रेखा, रोजी, मधु, ज्योति, सुभद्रा, सविता कोहली, संजू, नागेंद्र, देवदीप आदि उपस्थित रहे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8



