Jharkhand Weather : कल बारिश के साथ वज्रपात की संभव, इन जिलों में असर

मौसम झारखंड
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में कल यानी 4 मार्च को बारिश के साथ वज्रपात भी होगा। इसका असर राज्‍य के कई जिलों में पड़ेगा। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। यह जानकारी रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र ने 3 मार्च, 2024 को दी।

तापमान में गिरावट होगी

राज्‍य में अगले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 4 से 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। इसके बाद अगले 2 दिनों में इसमें 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। अगले 5 दिनों में न्‍यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

कल यहां बारिश

केंद्र के अनुसार 4 मार्च को उत्‍तर-पूर्वी, दक्षिण और निकटवर्ती मध्‍य भागों में कहीं-कहीं गर्जन के सा‍थ हल्‍की बारिश होने की संभावना है। इसका असर गोड्डा, साहिबगंज, दुमका, पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, कोडरमा, हजारीबाग, धनबाद, लोहरदगा, बोकारो, रामगढ़, रांची, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम जिले में पड़ने की संभावना है।

6 मार्च को यहां बारिश

केंद्र के मुताबिक 6 मार्च को राज्‍य के दक्षिणी और निकटवर्ती मध्‍य भागों में कहीं-कहीं हल्‍की वर्षा और गर्जन होने की उम्‍मीद है। इसका असर रांची, बोकारो, गुमला, खूंटी, रामगढ़, सिमडेगा, लोहरदगा, गुमला, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां जिलों में पड़ने की संभावना है।

7 मार्च को यहां बारिश

केंद्र के मुताबिक 7 मार्च को राज्‍य के दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं हल्‍की वर्षा और गर्जन होने की उम्‍मीद है। इसका असर सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां जिलों में पड़ने की संभावना है।

यहां के लिए अलर्ट जारी

केंद्र के अनुसार 4 मार्च को गोड्डा, साहिबगंज, दुमका, पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, कोडरमा, हजारीबाग, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, रांची, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम जिले में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात की आशंका है।

यहां पढ़े अन्‍य खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8