रांची। गोस्सनर कॉलेज में गोस्सनर सिने फेस्ट 3.0 की तैयारी पूरी हो चुकी है। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय स्तर पर प्रत्येक वर्ष आयोजित किया जाता है, जहां विभिन्न राज्यों से फिल्म निर्माता अपने द्वारा बनाई गई शॉर्ट फिल्में, म्यूजिक वीडियो आदि के जरिए भाग लेते हैं।
इस वर्ष गुजरात, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, ओडिशा और महाराष्ट्र जैसे राज्य शामिल हुए हैं। इसके अलावा झारखंड के मास कम्युनिकेशन के कॉलेज उषा मार्टिन, संत जेवियर कॉलेज एवं कई फिल्म मेकर इस फिल्म महोत्सव में भाग ले रहे हैं।
कार्यक्रम के पहले दिन के मुख्य अतिथि डॉ बीपी सिन्हा, विशेष अतिथि कॉलेज के अध्यक्ष मॉडरेटर राइट. रेव जोहन डांग, रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र सोरेन, साहित्यकार महादेव टोप्पो, फिल्म मेकर निरंजन कुजूर, इनफ्लुएंसर के तौर पर आयुषी सिंह एवं श्रुति सेनापति उपस्थित रहेगी।
इस कार्यक्रम में फिल्मी क्विज एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रातः 10 बजे से गोस्सनर कॉलेज के ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8


