मुख्‍यमंत्री चंपाई सोरेन ने दिए निर्देश, स्‍कूलों में जल्‍द शुरू हो जनजातीय भाषा की पढ़ाई

शिक्षा झारखंड
Spread the love

  • समृद्ध जनजातीय भाषाओं को प्रोत्साहन देना राज्य सरकार का लक्ष्य

रांची। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने झारखंड विधान सभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में 27 फरवरी को वरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। राज्य के सभी सरकारी स्‍कूलों में जनजातीय भाषा की पढ़ाई शीघ्र प्रारंभ करने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि झारखंड की समृद्ध स्थानीय जनजातीय भाषाओं को प्राथमिकता देते हुए स्कूलों में अध्यनरत विद्यार्थियों को जनजातीय भाषा की शिक्षा उपलब्ध कराना सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनजातीय भाषा की पढ़ाई के लिए संताली, हो, कुड़ुख, खड़िया, मुंडारी सहित सभी जनजातीय भाषाओं के विशेषज्ञ शिक्षकों की नियुक्ति शीघ्र करें। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि प्रारंभिक कक्षाओं से ही जनजातीय भाषा की पढ़ाई शुरू हो सके, इस निमित्त सभी तैयारियां जल्द करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि विभाग प्राप्त आकलन के आधार पर सभी प्रक्रिया ससमय पूरा कर ले।

इस अवसर पर अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के मंत्री दीपक बिरुवा, अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव विनय कुमार चौबे, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के सचिव कृपानंद झा, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव उमा शंकर सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8