रांची। झारखंड कैबिनेट की बैठक 23 फरवरी को होगी। इसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन करेंगे। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद चंपाई सरकार की यह पहली बैठक है। इसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।
मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) के मुताबिक कैबिनेट की बैठक 23 फरवरी, 2024 को अपराह्न 4 बजे अथवा विधान सभा की बैठक के तुरंत बाद, जो भी बाद में होगी। यह बैठक झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी।
जानकारी हो कि इससे पहले 15 फरवरी को कैबिनेट की बैठक होने वाली थी। उसे बैठक के दिन ही स्थगित कर दी गई थी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8