रांची। केरल में चल रहे सीनियर नेशनल एक्रोबैटिक जिमनास्टिक चैंपियनशिप में झारखंड की सीनियर वूमेंस ट्रियो टीम ने परचम लहराया है। बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टीम फाइनल में पहुंच गई है।
जिम्नास्टिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में केरल के वीके कृष्णा मेनन इंडोर स्टेडियम कोझिकोड में चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। इसमें झारखंड सहित कई राज्यों की टीम हिस्सा ले रही है।
झारखंड की टीम में रितिका जोशी, निधि कुमारी यादव और प्रिया कुमारी यादव शामिल है। टीम के कोच विकास कुमार हैं।
झारखंड एक्रोबैटिक जिमनास्टिक की सीनियर वूमेंस ट्रियो की टीम के फाइनल में पहुंचने पर झारखंड ओलंपिक संघ के अध्यक्ष आरके आनंद, कार्यकारी अध्यक्ष शेखर बोस, महासचिव मधुकांत पाठक, कोषाध्यक्ष शिवेन्द्र दूबे, झारखंड जिम्नास्टिक संघ के सचिव निशिकांत पाठक, उपाध्यक्ष तुलिका श्रीवास्तव, कार्यकारी सचिव राजीव रंजन, कोषाध्यक्ष गोविन्द झा, प्रशासनिक सचिव डॉ दीपक साहु ने बधाई दी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8