रांची में 639 दिव्यांगजनों को मिले 75 लाख के उपकरण

झारखंड
Spread the love

  • सहायक उपकरणों से सुगम होगा दिव्यांगजनों का जीवन : संजय सेठ

रांची। दिव्यांगजन के सशक्तिकरण के उद्देश्य से भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय नामकुम के सीआरसी में शिविर के माध्यम से दिव्यांगजनो के बीच सहायक उपकरणों का वितरण किया गया। इसमें 639 दिव्यांगजनों के बीच 75 लाख से अधिक के उपकरण वितरित किए गए। एडि‍प योजना के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से केंद्रीय मंत्री वीरेन्द्र कुमार भी जुड़े। प्रमुख रूप से सांसद संजय सेठ मौजूद रहे।

जीवन सुगम हो सकेगा

इस अवसर पर सांसद सेठ ने कहा कि इन सहायक उपकरणों के माध्यम से दिव्यांगजनों का जीवन सुगम हो सकेगा। वे भी अपने सपनों को नई उड़ान दे सकेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देश के हर नागरिक की जरूरत का ख्याल रखा जा रहा है। इन शिविरों के आयोजन का उद्देश्य देश भर में एक समावेशी समाज के लिए एक दृष्टिकोण का निर्माण करना है, जिसमें दिव्यांगजनों  के सशक्तिकरण और गरिमामयी जीवनयापन सुनिश्चित हो। वितरण शिविरों के कार्यक्रम का आयोजन भारत सरकार के दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा किया जा रहा है जिसमे विभाग के अधीन कार्यरत उपक्रम भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम द्वारा किया गया है।

अलग-अलग प्रखंडों में शिविर

सेठ ने कहा कि विगत 5 वर्षों से मेरे प्रयास से हर वर्ष रांची लोकसभा क्षेत्र में ऐसे शिविर का आयोजन अलग-अलग प्रखंड मुख्यालयों में किया जा रहा है। इसका सुखद परिणाम यह है कि अब तक 15 हजार से अधिक दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जा चुके हैं। इनमें कई अत्याधुनिक सहायक उपकरण हैं, जिनसे इनका जीवन पहले से आसान और बेहतर हुआ है।

इन उपकरणों का वितरण

शिविर में जिला रांची मे चिन्हित दिव्यांगजनों लाभार्थियों को वितरित किये जाने वाले सहायक उपकरणों में ट्राईसाइकिल-148, बैटरी चलित ट्राईसाइकिल-111,  फोल्डिगं व्हील चेयर 65, बैशाखी-150, वॉकिंग स्टिक (छड़ी) -38, रोलेटर-4, कान की मशीन -88, सी.पी. चेयर-3, सुगम्य केन-5, ब्रेल केन, ए.डी.एल किट (सेलफोन सहित-3) शामिल हैं।

यहां सीधे पढ़े अन्‍य खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8