
रांची। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सकुशल घर वापसी को लेकर 15 फरवरी, 2024 को रांची के करमटोली स्थित धुमकुड़िया सरना स्थल में पूजा अर्चना की गई। महिलाएं विधि विधान के साथ सरना में पानी डालकर पूजा अर्चना की। साथ ही, पैदल यात्रा कर मड़ई में प्रार्थना की।
इस अवसर पर राधा हेमरोम ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को केद्र सरकार की एजेंसी (इडी) के माध्यम से जानबूझकर फंसाया जा रहा है। उनपर गलत आरोप लगाया जा रहा है। केन्द्र की भाजपा सरकार आदिवासी विरोधी है। इसी को देखते हुए आदिवासी महिलाएं पूजा-अर्चना के माध्यम से हेमंत सोरेन के उपर आए संकट को दूर करने का प्रयास कर रहे हैं। उनकी जल्द घर वापसी की कामना सिंगबोंगा, धर्मेश से की।
पूजा अचर्ना में मंगरी पहनाईन, बिमला हेमरोम, ज्योति हेमरोम, मानो उरांव, रिया हेमरोम, तनु टोप्पो, राधा बाउरी, प्रिंस हेमरोम, फूलो हेमरोम, यीशु उरांव, सुरेश मिर्धा, सूरज मिर्धा, संगीता टोप्पो, रूपा तिर्की, गीता टोप्पो, सुमी कच्छप, शनिचरिया टोप्पो सहित अन्य शामिल थीं।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8