पलामू। उपायुक्त शशि रंजन ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में बुधवार को जनता दरबार का आयोजन किया। यहां एक अंचलाधिकारी की शिकायत भी पहुंची। जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे ग्रामीणों ने उपायुक्त को अपनी-अपनी समस्याओं से अवगत कराया। निराकरण करने का अनुरोध किया।
जनता दरबार में आई समस्याओं का अवलोकन करते हुए उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को आवेदन अग्रसारित किया। निर्धारित समय सीमा में निष्पादन करने का निर्देश दिया।
जनता दरबार मे चैनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गुरहा निवासी विधवा सुमित्रा देवी ने उपायुक्त से जीवन निर्वाह के लिए मुआवजा एवं सरकारी नौकरी देने का निवेदन की। विधवा सुमित्रा देवी के पति स्व संतोष यादव उर्फ सत्यप्रकाश यादव की हत्या अगस्त, 2023 में नक्सलियों ने कर दी थी।
रेहला थाना क्षेत्र के ग्राम डंडिकला निवासी मो. आशिक अंसारी ने उपायुक्त से अंचल कार्यालय विश्रामपुर द्वारा एक ही भूमि को दो बार अलग-अलग नाम से दाखिल खारिज करने की शिकायत की। लेस्लीगंज प्रखंड क्षेत्र की स्मृति दुबे, पांडु थाना क्षेत्र के नीलम देवी, ऊंटारी रोड थाना क्षेत्र के हसबुन खातून सहित कई लोगो ने उपायुक्त से अबुआ आवास योजना का लाभ देने का अनुरोध किया।
पाटन थाना क्षेत्र के ग्राम सकलदीप निवासी जितेंद्र कुमार पांडेय ने उपायुक्त से शिकायत की पाटन अंचलाधिकारी द्वारा मेरी जमीन को गलत तरीके से दूसरे व्यक्ति के नाम से ऑनलाइन कर दिया गया है। लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम इटहे निवासी विक्रम सिंह ने उपायुक्त से लगान रशीद ऑनलाइन कराने का अनुरोध किया।
जनता दरबार में मुख्य रूप से जमीन संबंधी, अबुआ आवास व जमीन दाखिल खारिज, जमीन हड़पने,वृद्धा पेंशन आदि से सबंधित कई आवेदन आये। आवेदनों को उपायुक्त ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को अग्रसारित कर निर्धारित समय सीमा के अंदर निष्पादित करने का निर्देश दिए।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।