
उत्तर प्रदेश। हिंदू संगठन ताजमहल को लेकर कोर्ट गया है। याचिका दायर कर वहां होने पर कार्यक्रम पर रोक लगाने की मांग की है। इसकी सुनवाई 4 मार्च को होनी है।
हिंदू संगठन ने ताज महल में आयोजित होने वाले मुगल बादशाह शाहजहां के 369वें ‘उर्स’ के खिलाफ आगरा कोर्ट में याचिका दायर की है। कोर्ट ने याचिका स्वीकार कर ली है। पर 4 मार्च को सुनवाई होनी है।
हिंदू संगठन ने कहा कि एएसआई स्मारकों के अंदर कोई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जा सकता है। इसलिए ताजमहल परिसर में आयोजित होने वाला ‘उर्स’ अवैध है।
अखिल भारत हिंदू महासभा के संजय जाट ने इस मामले में आरटीआई दायर कर जवाब मांगा था। इसपर एएसआई ने जवाब दिया है कि ‘उर्स’ आयोजन समिति को ऐसी कोई अनुमति नहीं दी गई है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।