रांची। रांची के धुर्वा स्थित स्वामी सहजानंद ब्रिजफोर्ड स्कूल में बड़े ही धूमधाम से देश का 75वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय की उपाध्यक्ष प्रियंका जालान ने झंडा फहराया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी हमारा कल है। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर ही हमारे देश का भविष्य टिका है। इसलिए उनमें राष्ट्रप्रेम की भावना का विकास होना बेहद जरूरी है।

प्री प्राइमरी के नन्हें मुन्नों ने बेहद सुंदर नृत्यों द्वारा सब का मन मोह लिया। विद्यालय के अन्य छात्रों द्वारा प्रस्तुत गीत, नृत्य और स्पीच ने सभी में देशभक्ति की भावना भर दिया। इस मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन का अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।