WIPS ने कोल इंडिया मैराथन में सहभागिता की अपील की

झारखंड
Spread the love

रांची। फोरम ऑफ वूमेन इन पब्लिक इंटरप्राइजेज (WIPS) की रांची चैप्टर की बैठक सीसीएल मुख्यालय में संपन्न 23 जनवरी को हुई। इसमें 11 फरवरी, 2024 को हो रहे कोल इंडिया मैराथन को सफल बनाने का प्रण लिया गया।

बैठक मे रांची चैप्टर के सदस्यों से आग्रह किया गया कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में मैराथन में रजिस्ट्रेशन कराएं। अपनी सहभागिता बढ़ाएं।

सार्वजनिक क्षेत्र में महिलाओं का फोरम (विप्‍स) एक अग्रणी संस्था है, जिसके सदस्य सीसीएल, सेल, मेकॉन, बैंक, सीएमपीडीआई, आईआईसीएम और अन्य प्रमुख कंपनियां में कार्यरत हैं।

कोल इंडिया मैराथन की संचालन कमेटी के सदस्यों ने विप्‍स मेंबर को पोस्टर भी भेंट किया। आग्रह किया वे सब इस मैराथन का प्रचार-प्रसार करें। मैराथन को सफल बनाने में अपनी सहभागिता निभाएं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।