weather_alert

फिर होगी बारिश, कोहरे के बीच चलेगी शीतलहर, यलो अलर्ट जारी

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्ली। पूरे देश में कड़ाके की ठंड के साथ कोहरे का कहर जारी रहेगा। अगले 24 घंटे में हांड़ कंपाने वाली शीतलहर भी जारी रहेगी। राजस्थान, पंजाब, हरियाणा में दिन सर्द रहेगा। इसका जन जीवन पर असर दिखेगा।

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, उड़ीसा, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, राजस्थान,पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तरप्रदेश, असम, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा में 11 से 15 जनवरी तक कोहरे का प्रभाव अलसुबह देखने को मिलेगा।

मौसम विभाग ने बताया है कि अगले 36 घंटे में लक्षद्वीप, तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक के तटीय इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। तमिलनाडु में छिटपुट बारिश होगी।

इसके अलावा गोवा, मध्यप्रदेश, गुजरात, कोंकण और महाराष्ट्र में भी हल्की बारिश की संभावना है। इस समय केरल के तटीय क्षेत्र और पूर्वी भूमध्यरेखीय हिंद महासागर में एक चक्रवात बन रहा है।

झारखंड में 12 जनवरी से 16 जनवरी तक सुबह में कोहरा या धुंध छाया रहेगा। बाद में आसमान साफ रहेगा। मौसम शुष्‍क रहेगा। राज्‍य में कहीं-कहीं हल्‍के दर्जे की बारिश 17 जनवरी को होने की संभावना है।

मौसम के मिजाज में उठापटक के बीच हिमालय को बर्फबारी का इंतजार है। गुलमर्ग से लेकर शिमला तक सभी बर्फ का इंतजार कर रहे हैं। मंगलवार को कुफरी में हल्की बर्फ गिरी है, लेकिन केदारनाथ की पहाड़ियां अभी भी खाली ही हैं।

दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी कर दिया है। कोहरे के कारण सड़क यातायात, ट्रेन और विमान सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। घने कोहरे के कारण घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में देर हो रही हैं। वहीं 125 से अधिक ट्रेनें 2-10 घंटे की देरी से चल रही हैं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।