डीएवी आनंद स्वामी पब्लिक स्कूल के बच्‍चों ने बनाई प्रभु राम की अद्भुत तस्‍वीर

झारखंड
Spread the love

रांची। सामाजिक संस्था क्राउंड लायंस रांची ने हेहल स्थित डीएवी आनंद स्वामी पब्लिक स्कूल में ‘रामराज्य’ कार्यक्रम का आयोजन 6 जनवरी को किया। इसके तहत स्कूल के 301 बच्चों ने भगवान श्री राम की तस्‍वीर बनाई।

अयोध्या में बन रहे विश्व के सबसे बड़े राम मंदिर को लेकर सामाजिक संस्था क्राउंड लायंस और रिलेशनस की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में स्कूल के कक्षा 5 के 301 बच्चों ने भाग लिया। प्रभु श्री राम की अद्भुत चित्र बनाई।

बच्चों ने प्रभु श्री राम के मनमोहक रूप को अपने ड्राइंग शीट में उतारा। साथ ही, भगवान श्री राम के आदर्शो पर चलने का संकल्प भी लिया।

बच्चों के बीच प्रभु राम के जीवन पर क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों बच्चों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य की अतिथि डीएवी आनंद स्वामी पब्लिक स्कूल की प्राचार्या रोजी वाधवानी, विशिष्ठ अतिथि क्राउड लायंस के अध्यक्ष शुभम चौधरी, सचिव मनप्रीत सिंह छाबड़ा, रिलेशनस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी, राजीव रंजन आदि उपस्थित थे।

इस अवसर पर स्कूल की कल्चरल इंचार्ज सुष्मिता मुखर्जी, श्रावणी तिवारी, सैफाली मलहोत्रा, सोनी कुमारी समेत स्कूल के कई शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं सैंकड़ों छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

प्रतियोगिता के परिणाम

प्रथम पुरस्कार : आरव सिंह
द्वितीय पुरस्कार : राज उरांव
तृतीय पुरस्कार : परिधि कुमारी

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।