
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने फिर बड़ा एक्शन लिया है। सरकार ने तहरीक-ए-हुर्रियत पर प्रतिबंध लगा दिया है। चार दिन पहले सरकार ने मुस्लिम लीग (मसरत आलम) पर प्रतिबंध लगा दिया था।
गृह मंत्री अमित शाह ने भारत में इस्लामी शासन स्थापित करने के लिए लोगों को उकसाने के लिए तहरीक-ए-हुर्रियत पर प्रतिबंध लगा दिया। यह संगठन जम्मू-कश्मीर को भारत से अलग करने की निषिद्ध गतिविधियों में भी शामिल था।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, ‘तहरीक-ए-हुर्रियत, जम्मू-कश्मीर (TeH) को यूएपीए के तहत एक ‘गैरकानूनी संघ’ घोषित किया गया है। यह संगठन जम्मू-कश्मीर को भारत से अलग करने और इस्लामी शासन स्थापित करने के लिए निषिद्ध गतिविधियों में शामिल है। जम्मू-कश्मीर में अलगाववाद को बढ़ावा देने के लिए भारत विरोधी दुष्प्रचार फैलाते हुए और आतंकी गतिविधियां जारी रखते हुए पाया गया है।’
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।