नई दिल्ली। जनवरी के बाद फरवरी, 2024 में भी इतिहास रचा जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों ही यह काम होगा। उन्होंने आमंत्रण भी स्वीकार कर लिया है। इतिहास बनने की तैयारी पूरी हो चुकी है।
जानकारी हो कि अयोध्या में 22 जनवरी, 2024 को इतिहास रचने वाला है। उस दिन राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यह काम करेंगे। देश-विदेश के नामी-गिरामी लोग इस समारोह में भाग लेंगे।
फरवरी, 2024 में संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी में इतिहास रचा जाएगा। दरअसल, 14 फरवरी 2024 को अबू धाबी, संयुक्त अरब अमीरात में पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन करने के लिए सहमत हुए।
संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद ने कहा था कि उनकी ‘दिली इच्छा है कि यह मंदिर कोई साधारण नहीं, बल्कि एक विशाल हिंदू मंदिर हो।
प्रधानमंत्री मोदी ने ऐतिहासिक और प्रतिष्ठित मंदिर के लिए अपना उत्साहपूर्ण समर्थन व्यक्त करते हुए विनम्रतापूर्वक निमंत्रण स्वीकार कर लिया। फरवरी में इतिहास रचा जाएगा।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।