धनबाद रेल मंडल की स्थाई वार्ता तंत्र में कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा

झारखंड
Spread the love

धनबाद। स्थाई वार्ता तंत्र की बैठक धनबाद रेल मंडल कार्यालय सभागार में 27 दिसंबर को हुई। इसमें ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के पदधारी और धनबाद मंडल के रेल शाखा के अधिकारी मौजूद थे। मौके पर कर्मचारि‍यों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।

यूनियन के अपर महामंत्री सह स्थाई वार्ता तंत्र प्रभारी मोहम्मद जियाउद्दीन ने आपातकालीन स्थिति में नियमित या सेवानिवृत कर्मचारियों को रेल से जुड़े निजी अस्पतालों में भर्ती होने पर इलाज की अनुमति देने, अस्पताल के सभी वार्ड को वातानुकूलित करने, दवा एवं डॉक्टर की कमी को जल्द से जल्द पूरा करने की मांग रखी।

यूनियन ने मांग रखी कि‍ सभी अस्पतालों में अभिलंब एंबुलेंस की व्यवस्था की जाए। आपात स्थिति में रेफर होने पर रेल अस्पताल द्वारा एंबुलेंस उपलब्ध कराया जाए। धनबाद मंडल में सभी यार्ड एवं रेल कॉलोनी में स्ट्रीट लाइट हाई मास्ट की व्यवस्था की जाए। रांची/हटिया से बरकाकाना नए रेलखंड पर चालक दल को प्रतिदिन 120 किलोमीटर का भत्ता दि‍या जाए।

कुसुंडा में 11000 वोल्ट तार के नीचे सुरक्षा जाली लगाने, पाथ पाथरडीह के अस्पताल में एक समरसेबल पंप लगाने, चंद्रपुरा रेल कॉलोनी और रनिंग रूम में निर्वाध रूप से पानी की आपूर्ति के लिए नया बोरिंग कर सबमर्सिबल पंप लगाने की भी मांग रखी गई।

स्थाई वार्ता तंत्र में केंद्रीय अध्यक्ष डीके पांडेय, केंद्रीय सहायक मंत्री ओमप्रकाश, केंद्रीय संगठन मंत्री नेताजी सुभाष, सोमेन दत्ता, मीडिया प्रभारी एनके खवास एवं 14  शाखाओं से आए हुए यूनियन प्रतिनिधि रामरक्षा, सुनील सिंह, आरएन  चौधरी, एमपी महतो, पीके सिन्हा, बीके साव, बीके दुबे, आईएम सिंह, आरके सिंह भी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।