Jharkhand: मानहानि से जुड़े राहुल गांधी के मामले की सुनवाई जनवरी में, जानें पूरा मामला

झारखंड
Spread the love

रांची। शुक्रवार को झारखंड हाई कोर्ट में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि के एक मामले में आंशिक सुनवाई हुई। जस्टिस अंबुज नाथ के कोर्ट ने मामले में सुनवाई के लिए चार जनवरी की तिथि तय की है। नवीन झा की ओर से वरीय अधिवक्ता अजीत कुमार एवं अधिवक्ता विनोद साहू ने पक्ष रखा।

पूर्व में अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। यह मामला साल 2018 का है। उस दौरान नई दिल्ली में कांग्रेस अधिवेशन के दौरान राहुल गांधी ने भाजपा के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि एक हत्यारा सिर्फ भाजपा में ही राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है, कांग्रेस में नहीं।