विवेक चौबे
गढ़वा। झारखंड राज्य हिन्दू धार्मिक न्यास बोर्ड ने सतबहिनी विकास समिति को फिर से बहाल कर दिया है। इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सतबहिनी झरना तीर्थ गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र में स्थित है।
इससे पहले संत हरिदास की कुटिया प्रांगण में समिति की आम सभा हुई। समिति के अध्यक्ष नरेश प्रसाद सिंह ने इसकी अध्यक्षता की। मां सतबहिनी झरना तीर्थ एवं पर्यटन स्थल विकास समिति के सभी कोटि के सदस्यों के साथ-साथ आम जन भी मौके पर मौजूद थे। इस दौरान अध्यक्ष ने बदली हुई परिस्थितियों की जानकारी दी।
अध्यक्ष ने कहा कि झारखंड राज्य हिंदू धार्मिक न्यास बोर्ड के द्वारा एक अधिसूचना जारी करके मां सतबहिनी झरना तीर्थ एवं पर्यटन स्थल विकास समिति को फिर से बहाल कर दिया गया है। बोर्ड ने इस विषयक पत्र समिति के अलावा वर्तमान में सतबहिनी झरना तीर्थ के प्रशासक कांडी के अंचल पदाधिकारी को भी दी है। नवगठित समिति को सतबहिनी का प्रभार सौंप कर बोर्ड को सूचित करें। अभी सीओ ने बोर्ड की चिट्ठी नहीं मिलने का हवाला दिया है।
आमसभा के दौरान हजारों लोगों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से पुरानी समिति को ही सतबहिनी के संपूर्ण विकास का कारक बताते हुए उसे ही बहाल करने का आग्रह किया था। इसके आलोक में उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार 12 दिसंबर, 2023 को बोर्ड की बैठक में मां सतबहिनी झरना तीर्थ एवं पर्यटन स्थल विकास समिति को फिर से बहाल करने की अधिसूचना जारी कर दी गई।

इस अवसर पर कांडी के प्रखंड प्रमुख एवं झारखंड राज्य प्रमुख संघ के अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार पांडेय उर्फ पिंकू पांडेय ने कहा कि जब झारखंड सरकार की इकाई ने पूर्व की समिति को बहाल कर दिया है, तब वर्तमान प्रशासक अंचल पदाधिकारी को शीघ्र ही समिति को प्रभार सौंपना होगा। कांडी प्रखंड 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर उपाध्याय उर्फ विकास उपाध्याय ने कुछ इसी तरह की बातें कही।
सभा को नवल किशोर तिवारी एवं नंदलाल दुबे ने भी संबोधित किया। समिति के सचिव पंडित मुरलीधर मिश्र ने धन्यवाद किया। सभा का संचालन प्रिय रंजन सिन्हा ने किया।
मौके पर पूर्व मुखिया जय किशुन राम, अवधेश कुमार गुप्ता, सुरेश राम, सुदर्शन तिवारी, प्रमोद कुमार उपाध्याय, हरिद्वार पांडेय, बैद्यनाथ पांडेय, संत हरिदास, दिलीप कुमार पांडेय, छोटू सिंह, अशर्फी सिंह, डॉ प्रमोद कुमार सिंह, निरंजन सिंह, अरुण सिंह, धनंजय सिंह, अखिलेश सिंह, सागर दास, जगदीश शाह, हरिश्चंद्र शाह, रघुनंदन राम, सुखदेव शाह सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।