बाढ़ू नवाटोली में सिंगबोंगा जतरा का आयोजन, दिखी झारखंडी संस्कृति की झलक

धर्म/अध्यात्म झारखंड
Spread the love

रांची। रांची जिले के कांके प्रखंड स्थित बाढ़ू नवाटोली में सिंगबोंगा जतरा का आयोजन मंगलवार को किया गया। इस अवसर पर बाढू, नवाटोली, जमुवारी, सेमरटोली, बरवाटोली, गुमला, बेड़ो, सिरांगो, पहाड़ी टोला रांची सहित कई गांव के खोड़हा मंडली पारंपरिक परिधान में सामूहिक नृत्य करते जतरा स्थल पहुंची। इसके बाद बाढू मौजा के पाहन जगदीश पाहन द्वारा सिंगबोंगा की विधिवत पूजा अर्चना की गयी।

मुख्य अतिथि टीएसी के पूर्व सदस्य रतन तिर्की ने कहा कि रांची विश्वविद्यालय के नवीन परिसर के लिए सरकार द्वारा बाढू, नवाटोली, जमुवारी, कोकदोरो, मदनपुर, सुतियांबे, पिठोरिया के दर्जनों किसानों की कृषि योग्य रैयती जमीन जबरन अधिग्रहण की जा रही थी। संघर्ष कर जल, जंगल, जमीन पर मालीकाना हक पाया है। आनेवाले दिनों में जिसकी भी सरकार हो, जमीन से हमें बेदखल नहीं करो। जमीन हमारी सभ्यता और संस्कृति का हिस्सा है।

कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुरेश कुमार बैठा ने कहा किसानों के चेहरे पर धान की अच्छी पैदावार की खुशी उनके चेहरे से छलक रही है। ऐसे पल में आदिवासी समाज अपने इष्टदेव सिंगबोंगा और डाईर जतरा की पूजा करने की परंपरा रही है। आदिवासी किसान अपनी फसल को घर में सुरक्षित रखने के बाद जतरा के बहाने एक साथ मिलते जुलते हैं।

इसके अलावा संरक्षक अशोक उरांव, अध्यक्ष योगेन्द्र उरांव, महेन्द्र पीटर तिग्गा, जिप सदस्य कमीश्नर मुंडा, सोहराई टोप्पो, जमील अख्तर, पंकज सोनी, नितू अग्रवाल, बबुआ मुंडा, सरपंच अमर तिर्की, बिनोद सांगा, डॉ. बिनोद उरांव ने भी संबोधित किया।

स्थानीय कलाकार इग्नेश कुमार, नितेश कच्छप, ललीता देवी, पूनम कच्छप आदि द्वारा रंगारंग नागपुरी कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। मेले में उपस्थित हजारों लोगों रातभर गीत संगीत का आनंद लिया।

जतरा को सफल बनाने में अध्यक्ष योगेन्द्र उरांव, अशोक उरांव, मनीष उरांव, शिवशंकर उरांव, बिरेन्द्र मुंडा, पुनिता कुजूर, शिबु भोक्ता, सालीक लोहार, महेश गाड़ी, जगेश्वर महली, महमूद आलम, संजय तिर्की, अनु उरांव, शिवा उरांव आदि की सक्रिय भूमिका रही।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।