अयोध्या राम मंदिर के पुजारी को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट करने पर कांग्रेस का यह नेता गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्ली। सांसद धीरज साहू को लेकर कांग्रेस पहले से बैकफुट पर है। अब पार्टी के नेता अपने बयानों और पोस्ट से इसकी और फजीहत करा रहे हैं।

बता दें कि, अयोध्या राम मंदिर के पुजारी मोहित पांडे का फर्जी अश्लील वीडियो प्रसारित पर पुलिस ने गुजरात कांग्रेस नेता हितेंद्र पीठडीया को गिरफ्तार किया है। अहमदाबाद साइबर क्राइम ने पीठडीया की पोस्ट पर उठे विवाद के बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज किया था।

इसके बाद पुलिस ने कांग्रेस नेता को अहमदाबाद के वेजलपुर से गिरफ्तार किया। पुलिस ने फिलहाल कांग्रेस नेता को शाही बाग में रखा है। पीठडीया पर आरोप है कि उन्होंने अयोध्या राम मंदिर के पुजारी मोहित पांडे का फर्जी अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया।

हितेंद्र पीठडीया की पोस्ट काफी आपत्तिजनक है। कांग्रेस नेता ने यह पोस्ट गाजियाबाद के रहने वाले मोह‍ित पांडे के राम मंदिर के पुजारी के रूप में चुने जाने के बाद की थी।

कांग्रेस नेता हितेंद्र पीठडीया ने अपने अकाउंट से एक आपत्तिजनक पोस्ट की थी। उस पोस्ट में राम मंदिर के पुजारी घोषित किए गए मोहित पांडेय के होने का दावा किया था। इसके बाद से सोशल मीडिया पर हितेंद्र पीठडीया की गिरफ्तारी की मांग उठ रही थी।

राम मंदिर से जुड़े इस पूरे मामले के तूल पकड़ने पर अहमदाबाद पुलिस की साइबर क्राइम ब्रांच ने हितेंद्र पीठडीया के खिलाफ आईपीसी 469, 509, 295ए और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। इसके बाद पुलिस ने पीठडीया को वेजलपुर से गिरफ्तार कर लिया।

पीठडीया के पास गुजरात प्रदेश कांग्रेस समिति के अनुसूचित मोर्चो के अध्यक्ष का दायित्व है। कांग्रेस नेता के टि्वटर अकाउंट से 11 दिसंबर की सुबह पौने नौ बजे एक पोस्ट सामने आई थी।

इसमें उन्होंने दो आपत्तिजनक तस्वीराें के साथ लिखा था कि क्या इसको अयोध्या राम मंदिर का पुजारी बना रहे हैं? पीठडीया की इस पोस्ट पर काफी विवाद हो गया था। पोस्ट के वायरल होने के बाद हितेंद्र पीठडीया के खिलाफ अहमदाबाद पुलिस ने कार्रवाई की है।