ऋतिक और दीपिका के इस चंद सेकेंड के सीन ने सोशल मीडिया पर लगाई ‘आग’, देखिए वीडियो

मुंबई देश मनोरंजन
Spread the love

मुंबई। खबर फिल्म जगत से है। हम बात कर रहे हैं ऋतिक और दीपिका के चंद सेकेंड के सीन की। जी हां! जब से ‘फाइटर’ (Fighter) फिल्म का टीजर रिलीज हुआ है, तब से दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है।

इस चंद मिनट के टीजर में दीपिका और ऋतिक का कुछ सेकेंड का सीन दिखाया गया है, जिसमें दोनों बीच किनारे किस करते नजर आए। इस एक सीन ने सोशल मीडिया का पारा बढ़ा दिया है और हर कोई इन दोनों सितारों की इस steamy केमिस्ट्री को देखकर कमेंट कर रहा है।

‘फाइटर’ के टीजर में दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन का एक इंटेंस लिप किस सीन दिखाया गया है। दीपिका इसमें ब्लैक मोनोकिनी में हैं, तो वहीं ऋतिक रोशन शर्टलेस हैं। दोनों बीच के पास किस करते हुए दिख रहे हैं। इस सीन का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिस पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं।

इस फोटो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने  लिखा- ‘हम लोग ये देख रहे हैं। इसे बड़ी स्क्रीन पर देखने का अब और इंतजार नहीं हो रहा। बेहतरीन केमिस्ट्री।’  एक और यूजर ने लिखा- ‘क्या केमिस्ट्री है इन दोनों के बीच।’ तीसरे यूजर ने लिखा- ‘अब और इंतजार नहीं हो रहा है। ऋतिक रोशन तुम हमेशा हॉट लगते हो और दीपिका पादुकोण तुम बेहद खूबसूरत हो।’

‘फाइटर’ फिल्म के टीजर को देखने के बाद फैंस का यही कहना है कि फिल्म का टीजर इतना जबरदस्त है, तो फिल्म बेहतरीन होगी। इस फिल्म में दीपिका और ऋतिक पहली बार स्क्रीन शेयर कर रहे हैं।

ये फिल्म अगले साल 25 जनवरी, 2024 को रिलीज होगी। इसमें कमांडिंग ऑफिसर राकेश जय सिंह के रोल में अनिल कपूर,  स्कवाड्रन लीडर मीनल राठौड़ के रोल में दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन स्कवाड्रन लीडर शमशेरा पठानिया के किरदार में हैं। इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है।