Horoscope Today : 6 दिसंबर, 2023
मेष
किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। अपने कार्यों में सफल होने की पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन कोई तीसरा इसको प्रभावित कर सकता है। समय का सदुपयोग कैसे हो, इस पर विचार कर पाएंगे। कारोबारी को किसी डील के लिये शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। स्टूडेंट्स को पढ़ाई के लिये अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। परेशानियों का हल निकलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
वृष
दिन शानदार रहेगा। शाम तक घर में खुशी का माहौल बन सकता है। कुछ रिश्तेदार भी घर आ सकते हैं। स्वास्थ्य फिट रहेगा। प्रेमी के लिए दिन मिठास से भरा रहेगा। विद्यार्थियों को करियर में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। दूसरे लोगों की मदद करने का मौका मिल सकता है। इससे अच्छा लगेगा। परिवार के साथ बातचीत करके किसी मामले का हल भी निकाल सकते हैं।
मिथुन
दिन ठीक-ठाक रहेगा। परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। अपने सहपाठियों के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। करियर में तरक्की के मामले में कुछ रूकावटें आ सकती है। किसी भी तरह के वाद-विवाद में पड़ने से बचना चाहिए। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से भी बचना चाहिए। प्रेमी के लिए दिन सामान्य रहेगा। बिजनेस में कुछ नया ट्राई करने से बचना चाहिए।
कर्क
दिन बढ़िया रहेगा। सभी काम में सफलता हासिल होने के योग हैं। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। किसी समारोह में जाने की योजना बना सकते हैं। वहां पर किसी बचपन के मित्र से मुलाकात हो सकती है। जीवनसाथी आपकी ईमानदारी से प्रभावित हो सकते हैं। नए अनुभवों के लिए तैयार रहना चाहिए। छात्रों का ध्यान पढ़ाई-लिखाई पर केन्द्रित रहेगा। माता-पिता की सलाह लाभदायक हो सकती है।
सिंह
दिन सामान्य रहेगा। सोचे हुए ज्यादातर काम धीरे-धीरे करके पूरे होंगे। दोस्तों के साथ किसी खास मामले पर बातचीत कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति को लेकर अभी भी थोड़ी संभाल कर रहने की जरूरत है। उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। बिजनेस में जरूरी कामों की योजना बना सकते हैं। कार्यक्षमता में निखार लाने की कोशिश करेंगे। दूसरे लोगों से कुछ सीखने का मौका मिल सकता है।
कन्या
दिन उत्तम रहेगा। रास्ते में किसी करीबी दोस्त से मुलाकात हो सकती है। दोस्त से मिलकर पूरा दिन खुश रहेंगे। कार्यालय में काम करते समय बचपन की कोई याद ताजा हो सकती है। काम को लेकर आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। अचानक धन लाभ हो सकता है। प्रेमी किसी ट्रिप पर जाने का प्लान बनायेंगे। बिजनेसमैन को बड़ी उपलब्धि हाथ लग सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
तुला
दिन अच्छा रहेगा। नये लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा। किसी खास व्यक्ति से कोई बड़ा फायदा हो सकता है। कार्यों की प्रशंसा होगी। आपकी परेशानियों का समाधान पूर्ण रूप से निकलेगा। करियर से संबंधित कुछ नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आर्थिक पक्ष भी मजबूत बनेगा। आपका आत्मविश्वास पहले से और बढ़ सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
वृश्चिक
दिन ख़ुशी से भरा रहेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्यालय में कुछ दोस्तों के सहयोग से प्रोजेक्ट पूरा होगा। विद्यार्थीयों को शिक्षकों से पढ़ाई में मदद भी मिलेगी। पूरे दिन खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। किसी धार्मिक आयोजन में जाने का अवसर मिलेगा। करीबी लोगों को आपसे कुछ अपेक्षाएं होगी। बिजनेस से जुड़ी कोई यात्रा हो सकती है। आपकी सारी मनोकामना पूरी होगी।
धनु
दिन बढ़िया रहेगा। रूके हुए कामों में किसी मित्र की मदद मिल सकती है। दोस्त से कोई खुशखबरी भी मिल सकती है। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आयेंगी, जिन्हें पूरा करने में पूरी तरह से सफल होंगे। अपने करियर में सफलता के बेहद करीब होंगे। कार्यालय में साथ काम करने वाले लोगों से पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। सेहत में सुधार होगा।
मकर
दिन उत्तम रहेगा। परिवार वालों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। किसी अजनबी से अपनी बातों को शेयर करने से बचना चाहिए। कुछ कामों में रूकावट आ सकती है, जिससे थोड़े परेशान भी हो सकते हैं। बच्चों के साथ कुछ पल बिताने चाहिए। जीवनसाथी के साथ संबंध बेहतर होंगे। रूके हुए पैसों को पाने के लिए कोई नया प्लान दिमाग में आ सकता है। संतान सुख प्राप्त होगा।
कुंभ
दिन आपके पक्ष में रहेगा। अपनी काबिलियत से सभी काम को सरलतापूर्वक पूरा कर लेंगे। आपके दाम्पत्य जीवन में सामंजस्य उत्तम रहेगा। सेहतमंद बने रहेंगे। नए लोगों से मुलाकात भविष्य के लिए लाभदायक होगी। सकारात्मक ऊर्जा की अधिकता रहेगी। परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। सेहत बढ़िया रहेगी।
मीन
अपनी ऊर्जा अच्छे कार्यों में लगायेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। घर में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। बच्चों को दोस्तों के साथ बेहतरीन समय बिताने का मौका मिलेगा। किसी महत्वपूर्ण काम को लेकर माता-पिता से सलाह ले सकते हैं। पार्टनरशिप में बिजनेस कर रहे हैं, तो दिन मुनाफा दिलाने वाला हो सकता है। सफलता कदम चूमेगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।
आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।