jharkhand

झारखंड कैबिनेट की बैठक 7 दिसंबर को, होंगे महत्‍वपूर्ण फैसले

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड कैबिनेट की बैठक 7 दिसंबर, 2023 को रांची में होगी। इसकी अध्‍यक्षता मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे। इसमें कई महत्‍वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे।

मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) के मुताबिक कैबिनेट की बैठक 7 दिसंबर, 2023 को अपराह्न 4 बजे से होगी। यह बैठक प्रोजेक्ट भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी।

बतातें चलें कि पिछले दिनों कैबिनेट की हुई बैठक में 32 प्रस्तावों को स्वीकृति मिली थी। सबसे अहम प्रस्ताव यह रहा कि झारखंड में अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 के तहत दर्ज केस का अनुसंधान अब इंस्पेक्टर और दारोगा भी कर सकेंगे। इससे पहले सिर्फ डीएसपी स्तर के अधिकारी इसकी जांच करते थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।