नई दिल्ली। चार राज्यों के चुनाव परिणाम आ गए हैं। भाजपा ने राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कब्जा कर लिया। कांग्रेस को राजस्थान और छत्तीसगढ़ की सत्ता से बेदखल कर दिया। कांग्रेस ने बीएसआर से तेलंगाना की सत्ता छीन ली। तेलंगाना में कांग्रेस की जीत के बीच BJP का एक लीडर ‘हीरो’ बनकर उभरा है।
बीजेपी के इस हीरो का नाम कटिपल्ली वेंकट रमण रेड्डी है। उन्होंने तेलंगाना के प्रतिष्ठित कामारेड्डी विधानसभा सीट से जीत हासिल की। उन्होंने राज्य के मौजूदा मुख्यमंत्री और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के प्रमुख के चंद्रशेखर राव और प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख ए रेवंत रेड्डी को हराया। कांग्रेस प्रमुख को भावी मुख्यमंत्री के तौर पर देखा जा रहा था। कटिपल्ली को इस चुनाव में भाजपा और हिन्दुत्व का साथ मिला।
कटिपल्ली एक बिजनेस मैन हैं। उन्होंने 12वीं तक पढ़ाई की है। चुनावी हलफनामे के अनुसार उनकी कुल घोषित संपत्ति 49.7 करोड़ रुपये है। इसमें 2.2 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 47.5 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति शामिल है। उनकी कुल घोषित आय 9.8 लाख रुपये है, जिसमें 4.9 लाख रुपये स्वयं की आय है।
कटिपल्ली की जीत के बाद कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उनकी फोटो पोस्ट कर लिखा, ‘इस ग्रेटमैन की जीत की चर्चा होनी चाहिए। बीजेपी के कटिपल्ली ने तेलंगाना के मौजूदा सीएम और भावी सीएम दोनों को हरा दिया। बता दें कि यह एक बड़ी जीत है जिसकी चर्चा नहीं नहीं हो रही है।’
कटिपल्ली ने 3 हजार से अधिक मतों से मौजूदा सीएम केसीआर को हराया। कांग्रेस के रेवंत रेड्डी इस सीट पर तीसरे नंबर पर रहे। वर्ष, 2018 के चुनावों में इस सीट से वीआरएस के उम्मीदवार गम्पा गोवर्धन जीते थे। इससे पहले 2014 के चुनावों में भी यहां से कांग्रेस जीती थी, लेकिन 2023 में इस सीट पर बीजेपी ने कब्जा जमा लिया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।