Horoscope Today : 28 नवंबर, 2023
मेष
सभी काम मन मुताबिक पूरे होंगे। सकारात्मक विचारों से खुश होकर वरिष्ठ उपहार स्वरूप कोई उपयोगी वस्तु गिफ्ट कर सकते हैं। छात्रों को पढ़ाई में बदलाव करने के लिए समय-सारिणी में बदवाल करने की जरूरत है। करियर को लेकर थोड़ा परेशान होंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात या बात हो सकती है।
वृष
दिन उत्तम रहेगा। सारी इच्छाओं की पूर्ति होगी। कला के क्षेत्र में रुझान बढ़ेगा। व्यापार से लाभ तो होगा, लेकिन खर्चों में वृद्धि भी होगी। बिजनेस के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। दूसरों के मामलों में दखल नहीं दें। बच्चे शुभ समाचार दे सकते हैं। घर की परेशानियों से राहत मिलेगी।
मिथुन
दिन अनुकूल रहेगा। अगर नौकरी कर रहें तो ट्रांसफर किसी ऐसे स्थान पर हो सकता है, जहां से आने-जाने में आसानी होगी। उधार के लेन-देन से बचें। व्यापार में लाभ का अवसर प्राप्त हो सकता है। ऑफिस में कुछ सहकर्मी काम को लेकर सपोर्ट करेंगे। ऑफिस का माहौल बदल सकता है। छात्रों के लिए दिन अच्छा है।
कर्क
दिन परिवार के साथ बीतेगा। पारिवारिक कार्यो को करने में घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। समय बच्चों के साथ अधिक बीतेगा। कोई मित्र मिलने आ सकता है। मित्र से निजी समस्यायों को शेयर करने से मन का बोझ हल्का होगा। प्रेमी के लिए दिन बढ़िया है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।
सिंह
दिन सामान्य रहेगा। किसी काम से यात्रा हो सकती है। यात्रा के दौरान किसी दोस्त / रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। कम्पटीटिव एग्जाम से सम्बंधित कोई अच्छा समाचार मिल सकता है। प्रेमी के लिए दिन बढ़िया है। नयी गाड़ी खरीद सकते हैं। आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता रहेगी।
कन्या
दिन बेहतर रहेगा। किसी कार्य को पूरा करने के लिए योजना बना सकते हैं। व्यापार को लेकर मन में नए-नए विचार आ सकते हैं। दाम्पत्य संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा। उलझनें कम हो सकती हैं। प्रेमी के लिए दिन अनुकूल है। इंजीनियर्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। किसी कंपनी से जॉब के ईमेल आ सकता है।
तुला
दिन खुशनुमा रहेगा। व्यापार में लाभ होगा, जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। किसी दोस्त की मदद करने के लिए उसके घर जा सकते हैं। ऑफिस में काम को लेकर बॉस तारीफ कर सकते हैं। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। राजनीतिक और सामजिक कार्यों से जुड़े लोगों की तारीफ हो सकती है।
वृश्चिक
नये कार्यों में रुचि बढ़ेगी, जिससे कुछ नया सीखने को मिलेगा। फिजूल के खर्च को कम करने का प्रयास करेंगे तो भविष्य के लिए पैसे इकट्ठे होने में आसानी होगी। आर्थिक पक्ष पहले से अधिक मजबूत रहेगा। सरकारी ऑफिस में काम करने वालों का प्रमोशन हो सकता है। आर्किटेक स्टूडेंट को कहीं से ऑफर आ सकता है।
धनु
ऑनलाइन क्लास से कुछ नया सीखने को मिलेगा। परिवार में एकता का माहौल रहेगा। किसी कार्य को लेकर सब एकमत हो सकते है। जीवनसाथी को कुछ अच्छा सा उपहार दे सकते हैं। ऑफिस का काम घर से कर रहे हैं तो विशेष ध्यान देना चाहिए। महिलाएं घर का कार्य जल्दी खत्म कर परिवार वालों पर ध्यान देंगी।
मकर
दिन ठीक-ठाक रहेगा। ज्यादा क्रोध करने से काम बिगड़ सकता है। बेहतर होगा कि किसी भी बात पर गुस्सा करने से बचें। प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए दिन शुभ है। कलात्मक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। छात्र जी-जान लगाकर पढ़े। नये प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले मित्रों से सलाह लेना फायदेमंद रहेगा।
कुंभ
दिन लाभप्रद रहने वाला है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी पर भरोसा बनाये रखें। जितना हो सके, दूसरों की राय लेकर ही किसी कार्य की शुरुआत करें। सफलता मिलनी तय है। ऑफिस में सावधानी बरतने की जरूरत है। छात्रों को पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।
मीन
दिन सामान्य रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों का दिन अच्छा है। आपकी बातों से लोग प्रभावित होंगे। सोच में सकरात्मकता आयेगी। महिलाएं शॉपिंग करते समय खुद को थोड़ा काबू में रखें। खर्च बढ़ सकता है। थिएटर से जुड़े लोगों के लिये दिन बढ़िया है। काम की तारीफ होगी। विवाहितों के लिए दिन बढ़िया रहेगा।
आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।