शैक्षणिक भ्रमण के तहत बोध गया गए किशुनराज पब्लिक हाई स्कूल के विद्यार्थी

झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बलियारी पंचायत के किशुनराज पब्लिक हाई स्कूल बलियारी के 96 विद्यार्थी बाल दिवस के अवसर पर शैक्षणिक भ्रमण के लिए बिहार के बोध गया गए। इसका आयोजन विद्यालय प्रबंधन द्वारा किया गया था। इस भ्रमण कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मी भी शामिल थे।

बच्चों ने इस भ्रमण के दौरान भगवान बुद्ध के मुख्य मंदिर, बोधि वृक्ष, जापानी बौद्ध मंदिर, तिब्बती बौद्ध मंदिर, भगवान बुद्ध का स्तूप और जगरनाथ मंदिर के दर्शन किए। भ्रमण टीम में शामिल बच्चे उक्त स्थलों से जुड़ी कई प्रकार की जानकारियों से अवगत हुए। शैक्षणिक भ्रमण सुरक्षित वाहन द्वारा प्रस्थान व सुरक्षित वापसी हुई।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।