- निर्माणाधीन टनल में फंसे श्रमिकों की स्थिति से अवगत कराने का निर्देश
रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के निर्देश के बाद उत्तराखंड के उत्तरकाशी में निर्माणाधीन टनल में हुए दुर्घटना के फलस्वरुप झारखंड के श्रमिकों को सहायता प्रदान करने के लिए तीन सदस्यीय टीम उत्तराखंड रवाना हो गई है। टनल ब्रह्मकमल और यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर सिल्क्यारा एवं डंडलगांव के बीच बन रहा है।
टीम में ये शामिल
टीम में जैप आईटी के सीईओ भुवनेश प्रताप सिंह, ज्वाइंट लेबर कमिश्नर राजेश प्रसाद एवं ज्वाइंट लेबर कमिश्नर प्रदीप रॉबर्ट लकड़ा शामिल हैं। इन श्रमिकों को आवश्यक सहायता प्रदान करने और घटना स्थल पर भ्रमण कर समय-समय पर अद्यतन स्थिति से दूरभाष पर अवगत कराने का आदेश टीम को दिया गया है।
यह है मामला
जानकारी के अनुसार रविवार को उत्तराखण्ड के उत्तरकाशी जिले में निर्माणाधीन टनल के अचानक धंस जाने से 40 श्रमिक टनल में फंस गए हैं। इसमें कुछ श्रमिक झारखंड के भी हैं। मामले की जानकारी के बाद मुख्यमंत्री के निर्देश पर झारखंड के श्रमिकों की मदद के लिए तीन सदस्यीय प्रतिनिधमंडल को उत्तराखंड भेजा गया है। मुख्यमंत्री ने टनल में फंसे हुए सभी श्रमिकों की शीघ्र कुशलता की कामना की है।
यहां पढ़ें अन्य खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।