
हजारीबाग। हजारीबाग कोयला खनन परियोजनाओं में एनटीपीसी की 49वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पकरी बरवाडीह, पकरी बरवाडीह नॉर्थ वेस्ट, चट्टी बरियातू, केरेडारी एवं बादाम कोयला खनन परियोजना के तमाम पदाधिकारी, एसोसिएट्स, सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मी एवं अन्य इस मौके पर उपस्थित हुए।
स्थापना दिवस के समारोह की शुरुआत एनटीपीसी ध्वजारोहण के साथ की गई। उसके बाद परियोजना प्रमुखों ने उपस्थित कर्मियों को संबोधित किया। परियोजना के प्रमुखों ने 49 वर्ष में प्रवेश करने पर सभी कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। अपने विचार रखें।
बादाम कोयला खनन परियोजना के महाप्रबंधक प्रवीण अनंत राव पांडे ने कहा कि जल्द ही बादाम कोयला खनन परियोजना में खनन कार्य शुरू होगा। हमारी परियोजना को एमडीओ अलॉट हो चुका है। भूमि अधिग्रहण का काम भी तेजी से चल रहा है। हम इस परियोजना को जल्द शुरू कर पाएंगे।
पकरी बरवाडीह एवं पकरी बरवाडीह नॉर्थवेस्ट कोयला खनन परियोजना के परियोजना प्रमुख नीरज जलोटा ने परियोजना की महत्वपूर्ण उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कहा कि आसपास के क्षेत्रों में एनटीपीसी द्वारा कई तरह के विकास कार्य किए जा रहे हैं, जिससे लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहे हैं।
कार्यक्रम में चट्टी बरियातू और केरेडारी के परियोजना इंचार्ज फैज तैय्यब ने कहा कि चट्टी बरियातू व केरेडारी परियोजना बहुत कम समय में अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल हुई है। चट्टी बरियातू ने रिकॉर्ड 119 दिन में एक मिलियन टन का कोयला उत्पादन कर रिकॉर्ड बनाया। केरेडारी कोयला खनन परियोजना भी रिकॉर्ड समय में शुरू हुई।
सभी परियोजना प्रमुखों ने तेज गति और सुरक्षा के साथ काम करने पर बल दिया। सभी ने पर्यावरण संरक्षण और आसपास के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव की बातें कहीं। एनटीपीसी के स्थापना दिवस पर परियोजना प्रमुखों के अलावा सभी परियोजनाओं के कर्मचारी, एसोसिएट्स एवं अन्य सदस्य मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।