राजेश कुमार मिश्रा
गया। बिहार के गया जिले के टेकारी में तिरुपति बालाजी की तर्ज पर भव्य पंडाल बन रहा। इस पंडाल में भगवान विष्णु के अवतार नरसिंह की मूर्ति की स्थापना की जाएगा। पंडाल का निर्माण मगध के सबसे कुशल कारीगर धीरेन्द्र प्रसाद उर्फ़ मामा की टीम ने की है।
पंडाल के निर्माण में लगभग एक माह लगे। अब तिरुपति बालाजी का भव्य पंडाल बन कर तैयार हो गया है। इस बार सुजीत क्लब द्वारा दशहरा के मौके पर सुन्दर एवं आकर्षक लाइट से टेकारी को सजाया गया है।
सुरक्षा को लेकर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। स्पेशल वालंटियर की टीम भी जगह-जगह तैनात रहेगी। सभी असामाजिक तत्वों पर नजर रखेंगे। पंडाल में आने वाली भीड़ पर भी नियंत्रण करेगी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।
आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।