Delhi: गणतंत्र दिवस समारोह में 18 महिलाएं होंगी विशिष्ट अतिथि, झारखंड से ये दो करेंगी शिरकत

झारखंड
Spread the love

रांची। राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर भारत सरकार ने राज्यों को पत्र लिखा है। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय की ओर झारखंड सरकार को लिखे गए पत्र में राज्य सरकार से नगर निगमों में कार्यरत दो महिला कर्मियों के नाम मांगे गए हैं, जिन्हें विशिष्ट अतिथि के रूप में गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जायेगा।

इसी आलोक में झारखंड के नगर विकास विभाग ने रांची, धनबाद, देवघर, चास, मानगो, आदित्यपुर, मेदिनीनगर, गिरिडीह और हजारीबाग नगर निगम के नगर आयुक्त और अपर नगर आयुक्त को पत्र लिखा है।

विभाग ने गणतंत्र दिवस समारोह 2024 में विशिष्ट अतिथि के रूप में वुमेन इमप्लॉय ऑफ नगर निगम को शामिल करने के लिए दो महिला कर्मियों के नाम मांगे हैं।

महिलाकर्मियों के पदनाम, मोबाइल नंबर आदि पूरी जानकारी के साथ नामों को भेजना है। नौ निकायों में से 18 महिला कर्मी नई दिल्ली में होने वाले समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगी। पूरी सूची मिलने के बाद इसे भारत सरकार को भेजा जायेगा।