Jharkhand Weather

Jharkhand Weather : आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम झारखंड
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। झारखंड के कई जिलों में बीते दो-तीनों से लगातार बारिश हो रही है। कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश रिकॉर्ड की गई है। रांची मौसम केंद्र ने आज यानी 3 अक्‍टूबर को भी कई जिलों में भारी बारिश होने की जानकारी दी है। अलर्ट जारी किया है।

केंद्र के मुताबिक 3 और 4 अक्‍टूबर को राज्‍य के लगभग सभी स्‍थानों पर हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होगी। 5 और 6 अक्‍टूबर को राज्‍य के कई स्‍थानों पर गर्जन के साथ हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होगी।

केंद्र के मुताबिक आज सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। राज्‍य में कहीं-कहीं गर्जन और वज्रपात होने की आशंका भी है। इसे लेकर सावधान और सतर्क रहने की जरूरत है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।