श्रमिकों को विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने 1-1 लाख की दी आर्थिक सहायता

अन्य राज्य देश
Spread the love

रायपुर। धरसीवा विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा 22 सितंबर को ग्राम पंचायत मोहरेगा पहुंची। यहां उन्‍होंने दुर्घटना में असहाय हो चुके श्रमिक को सहायता राशि दी।

विगत दिनों श्रमिकों की एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इस घटना में कई श्रमिक अपने हाथ की उंगली और पैर गवांए चुके हैं। वर्तमान में वे अच्छे तरीके से काम करने में असमर्थ हैं।

विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने तत्काल मिलकर श्रमिकों का उचित इलाज कराया था। आज कौशल्या बाई वर्मा, भागवती वर्मा, छूंनी सहारे को 1-1 लाख रुपये का आर्थिक सहयोग किया। श्रमिकों ने विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा का आभार जताया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।