विवेक चौबे
गढ़वा। जिले के कांडी प्रखंड मुख्यालय स्थित मदरसा इस्लामिया में दोपहर में खाना खाने से 19 बच्चे बेहोश हो गए। इसके बाद सभी बच्चों को कांडी उप स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां इलाज नहीं होने के कारण उन्हें निजी वाहन से मझिआंव रेफरल अस्पताल भेजा गया। रेफरल अस्पताल में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ गोविंद प्रसाद सेठ, डॉ मनीष कुमार सिंह एवं डॉ कविता कुमारी के द्वारा सभी बच्चों का इलाज किया।
बेहोश हुए बच्चों में दिलनवाज अंसारी 10 वर्ष पिता शौकत अंसारी, परवेज आलम 10 वर्ष पिता रशीद अंसारी, आसीम अंसारी 14 वर्ष, आशिक अंसारी 11 वर्ष दोनों पिता निजामुद्दीन अंसारी, शाहनवाज अंसारी 9 वर्ष, शहजाद अंसारी 8 वर्ष दोनों पिता मंजूर अंसारी, मोहम्मद सोहेल खान 10 वर्ष पिता मोहम्मद कलाम खान, मोहम्मद रजा 8 वर्ष पिता अख्तर अंसारी, इरफान खान 10 वर्ष पिता कलीम खान, परवेज आलम 9 वर्ष पिता नेजाम हवारी, गुलाम गौस 19 वर्ष पिता नौशाद खान, अली राजा 12 वर्ष पिता इम्तियाज, गौसुल रजा 12 वर्ष पिता मुमताज अंसारी, शाहरुख खान 15 वर्ष पिता नसरु खान, शहजाद हाशमी 10 वर्ष पिता अब्दुल रहीम, मोहम्मद सलमान खान 12 वर्ष बेचन खान, मोहम्मद खुर्शीद रजा 14 वर्ष पिता इस्लाम अंसारी एवं सईद आलम 12 वर्ष पिता हकीम अंसारी सहित अन्य शामिल हैं।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।
आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।