पासवा 5 हजार प्राइवेट टीचरों को 10 सितंबर को रांची में करेगा सम्‍मानित

शिक्षा झारखंड
Spread the love

  • झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो होंगे समारोह के मुख्य अतिथि

रांची। प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन (पासवा) का शिक्षक सम्‍मान समारोह 10 सितंबर को रांची के मोरहाबादी स्थित आर्यभट्ट सभागार में होगा। इस अवसर पर 5 हजार प्रावईट शिक्षकों को सम्‍मानित किया जाएगा। उत्कृष्ट प्रिंसिपल और डायरेक्टर शिक्षक गौरव सम्मान समारोह से सम्मानित किए जायेंगे। समारोह के मुख्‍य अतिथि झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो होंगे।

पासवा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे ने बताया कि समारोह में वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव द्वारा शिक्षकों को सर्टिफिकेट और मोमेंटो प्रदान किया जाएगा। रांची विश्‍वविद्यालय के कुलपति अजीत कुमार सिन्हा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित होकर मार्गदर्शन करेंगे।

इस सम्मान समारोह में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर भी गहन चर्चा की जाएगी। निजी विद्यालयों के शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप कार्य करने के लिए प्रशिक्षण की भी बात होगी। इसके साथ ही निजी विद्यालयों को वर्तमान समय में आरटीई से हो रही परेशानी तथा आरटीई के कठिन शर्तों को निरस्त करने के प्रयासों पर भी चर्चा होगी।

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि यह कार्य न सिर्फ रांची में नहीं, बल्कि संपूर्ण झारखंड में और राज्‍य के प्रत्येक जिले में निजी विद्यालयों के शिक्षकों को सम्मानित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसी क्रम में 16 सितंबर को सम्मान समारोह हजारीबाग में भी आयोजित होगा। चतरा में 23 सितंबर को यह सम्मान समारोह होगा। अन्य जिलों में भी सम्मान समारोह आयोजित करने की तिथि निर्धारित की जा रही है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।