पटना। सासंद रामकृपाल यादव ने राजधानी पटना के कुरथौल के राजपूताना स्थित फुलझड़ी गार्डन में दीदीजी फाउंडेशन संस्कारशाला में सिलाई में प्रशिक्षित महिला और लड़कियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इनमें रानी देवी (शिक्षिका), चांदनी देवी, रीना देवी, सुमन देवी, सुनीता देवी, गुड़िया कुमारी, पल्लवी कुमारी, दीपा, काजल,पूजा, अनिता कुमारी, शीला कुमारी शामिल थी।
सांसद ने कहा कि महिलाएं यदि आत्मनिर्भर बनेंगी तो अपने परिवार की आर्थिक उन्नति का आधार बनेंगी। महिलाओं के भीतर स्वाभिमान भी पैदा होगा। सिलाई-कढ़ाई एक ऐसा हुनर है, जिससे महिलाएं और किशोरिया कामकाज के दौरान बचने वाले समय का सदुपयोग कर अपना एवं अपने परिवार का भविष्य बेहतर बना सकती हैं। मौके पर दीदीजी फाउंडेशन के संरक्षक रंजीत ठाकुर को मोमेंटो और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर दीदीजी फाउंडेशन की संस्थापिका डॉ नम्रता आनंद ने बताया कि संस्कारशाला में महिलाओं को नि.शुल्क सिलाई का प्रशिक्ष्ण दिया जाता है। अब तक 15 से अधिक बैच हो चुके हैं, जिसमें 500 से अधिक महिलाओं को प्रशिक्षित किया जा चुका है। यहां तीन महीने तक सिलाई का प्रशिक्षण दिया जाता है।
इस अवसर पर चुन्नू सिंह, गोल्डेन सिंह, रणबीर सिंह, अरूण सिंह, पप्पू सिंह, अभिषेक सिंह, महेन्द्र तिवारी, अमिताभ सिंह, शकीला देवी, अमित कुमार राज, अभिषेक सिंह, साजन कुमार, हंसराज मुखिया, उमेश सिंह, रंजीत ठाकुर, अभिमन्यु कुमार, गप्पू कुमार, अभिराज कुमार, आयुष राज, अनुराग, अभिनव, प्रियंका, दीपक समेत कई लोग उपस्थित थे।