संजय सिन्हा
बड़बिल (ओडिशा)। राज्य के केंदुझर जिला बड़बिल तहसील क्षेत्र के बोलानी टाउनशिप और आसपास में 77वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। टाउनशिप क्षेत्र के प्राइवेट एवं सरकारी स्कूलों, विभिन्न श्रमिक संगठनों के कार्यालय, समाजिक संगठनों के कार्यालय आदि में राष्ट्रीय झंडा फहराया गया।
बोलानी फुटबॉल मैदान में बोलानी सेल खादान के मुख्य महाप्रबंधक जयदेव चट्टोपाध्याय ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर केंद्रीय औधोगिक सुरक्षा बल बोलानी यूनिट के जवानों के साथ-साथ डीएवी पब्लिक स्कूल बोलानी के एनसीसी कैडेट, सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय और सेल संचालित डीएवी विद्यालय के विद्यार्थियों ने पैरेड में हिस्सा लिया।
मौके पर टाउनशिप क्षेत्र के विद्यालय के छात्र छात्राओं ने देशभक्ति गीत पर नृत्य की प्रस्तुति कर दर्शकों में जोश भर दिया। सेल कंपनी के मुख्य महाप्रबंधक जयदेव चट्टोपाध्याय ने सभी का आभार प्रकट करते हुए स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।
आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेंजे।