मदर टेरेसा महिला स्वावलंबी समूह को मिला धान खरीद केंद्र का लाईसेंस

झारखंड
Spread the love

योगेश कुमार पांडेय

गिरिडीह। मदर टेरेसा महिला स्वावलंबी समूह को धान खरीद केंद्र का लाईसेंस मिला। समूह की ओर से सामुदायिक विकास भवन, धुरेता में धान अधिप्राप्ति केंद्र खोला गया। केंद्र का उद्घाटन निवर्तमान मुखिया तूफानी सिंह ने किया। पूरे प्रखंड में सिर्फ इसी महिला समूह को धान खरीदने के लिए अधिकृत किया गया है। संघ की अध्यक्ष नेहा कुमारी, सचिव सविता देवी एवं कोषाध्यक्ष रीना देवी है। इस सहकारी स्वावलंबी समूह से 125 कि‍सान जुड़े हैं।

बतौर मुख्य अतिथि कृषक सलाहकार समिति के अध्यक्ष सुधीर द्विवेदी ने कहा कि सरकार को धान अधिप्राप्ति केंद्र में किसानों से धान खरीदने और भुगतान की प्रक्रिया को सरल बनाना चाहिए। अंचल में किसानों के रजिस्ट्रेशन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरकार को सुनिश्चित करना चाहिए कि किसानों के धान का सही मूल्य मिले। उनकी कमाई बिचौलिए नहीं खाने पाएं।

उद्घाटन समारोह में निवर्तमान मुखिया ने कहा कि धान अधिप्राप्ति केंद्र की शुरुआत देर से की जा रही है। समय पर केंद्र को चालू करना चाहिए। न्यूनतम समर्थन मूल्य की घोषणा में भी देरी नहीं होनी चाहिए। प्रगतिशील कृषक लखन मंडल ने कहा कि बिचौलिए धान किसानों से पहले ही औने पौने दाम में क्रय कर लेते हैं। इसकी जांच होनी चाहिए। अनाधिकृत रूप से खुलेआम बिचौलिए धान खरीद रहे हैं। इससे किसानों को भारी नुकसान एवं सरकार को भी राजस्व की क्षति है।

कार्यक्रम में कृषक अशोक कुमार राय, श्रीकांत कुमार सिन्हा, अजीत कुमार राय, दिनेश वर्मा, जन जन की आवाज के लखन मंडल, अलाउद्दीन अंसारी, राजकुमार राय, कृषक धनु यादव, रंजीत यादव, अर्जुन यादव, दिलावर अंसारी, भाजपा नेता भरत मोदी, वार्ड सदस्य सहेश्वर यादव, समसुद्दीन अंसारी, शमशुल अंसारी सहित कई लोग थे।