हजारीबाग। एनटीपीसी चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजना ने संस्कृति महिला समिति के बैनर तले 52 महिलाओं को तीन महीने का सिलाई प्रशिक्षण दिया। इसके बाद उन्हें 3 अगस्त, 2023 को सिलाई मशीन और प्रमाण पत्र सौंपा। यह कार्यक्रम चट्टी बारियातू के पंचायत भवन में हुआ।
कार्यक्रम में उपस्थित एनटीपीसी चट्टी बरियातु परियोजना के सीजीएम सह परियोजना प्रमुख अनिमेष जैन ने बताया कि एनटीपीसी परियोजना द्वारा संचालित यह प्रशिक्षण सभी महिलाएं को स्वावलंबन की ओर अग्रसर करती है। रोजगार सृजन का भी यह एक विकल्प है। मुझे जितनी खुशी यहां कोयला निकालने में होती है, ठीक वैसी ही खुशी मैं आज इन प्रशिक्षित महिलाएं के चेहरे में देख पा रहा हूं।
कार्यक्रम में उपस्थित संस्कृति महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती रेखा जैन ने कहा कि स्वालंबन होने से महिलाएं अपने परिवार के पालन-पोषण में आर्थिक रूप से भी सहायता कर सकती है। अनिमेष जैन ने परियोजना क्षेत्र की महिलाओं के लिए पेंटिंग, सिंगिंग, खेल कूद अथवा घरेलू चीजें अचार, पापड़ आदि बनाने के क्षेत्र में भी सहयोग करने की बात कही।
मौके पर एनटीपीसी में कार्यरत वासिफ अहमद (एजीएम) नवीन कुमार (सीनियर इंजीनियर), स्थानीय मुखिया झरीलाल महतो, पसस अनिता देवी, उपमुखिया नेहा कुमारी, अनिल माली एवं सभी प्रशिक्षित महिलाएं मुख्य रूप से मौजूद थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।
आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेंजे।