
विवेक चौबे
गढ़वा। सावन माह की पहली सोमवारी को जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत प्रसिद्ध सतबहिनी झरना तीर्थ व पर्यटन स्थल में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई। विभिन्न गांवों से भक्त आए थे। सर्वाधिक संख्या युवतियों की थी। उन्होंने बाबा भोलेनाथ को जल, दूध, बेलपत्र, पुष्प आदि अर्पित किया। विधिवत पूजा-अर्चना की।
साथ ही, सभी मंदिरों में जाकर देवी-देवताओं की पूजा की। जिनमें मां सतबहिनी, मां लक्ष्मी, मां काली, बाबा भैरो नाथ, साक्षी गणेश, बजरंगबली, भगवान भाष्कर सहित सभी मंदिर शामिल हैं। प्रसाद का भी वितरण किया गया। कई पुरुष व युवाओं को झरना में स्नान करते हुए भी देखा गया।
सभी गांव स्थित चबूतरे व शिवालयों में ही पूजा-अर्चना की गई। इनमें सबुआं, घटहुआँ कला, लमारी कला, हरिगावां, खुटहेरिया, राणाडीह, अधौरा, बलियारी सहित सभी गांवों का नाम शामिल है।
विदित हो कि इस वर्ष के श्रावण मास अति उत्तम है, जो दो माह के होने के कारण श्रद्धालुओं व भक्तों में अत्यधिक उत्साह है। श्रावण मास में सोमवार का विशेष महत्व होता है। इस महीने की ऐसी मान्यता है कि सोमवार का व्रत रखना व शिव जी की विशेष पूजा व अभिषेक करना बहुत ही लाभदायक है। इस वर्ष सावन के महीने में कुल आठ सोमवार व्रत रखें जाएंगे। सावन का यह महीना 31 अगस्त तक रहेगा।