मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर भाजपाइयों ने चलाया महा जनसंपर्क अभियान

राजनीति झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने महा जनसंपर्क अभियान 29 जून को चलाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत घोड़दाग, चटनिया, पीपरडीह, लमारी कला, लमारी खुर्द, घटहुआं कला व कांडी सहित दर्जनों गांव गए। अभियान चलाकर मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाई।

मोदी सरकार की सेवा सुशासन व गरीब कल्याण के 9 वर्ष पूरे होने पर एक-एक लोगों तक पहुंचकर जनकल्याण को लेकर किए गए कार्यों को बताया जा रहा है। भाजपा के कांडी मंडल अध्यक्ष श्रीकांत पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय की अध्यक्षता में जनसंपर्क महाअभियान चलाया गया।

इसमें कांडी प्रखंड प्रभारी वीरनाथ दुबे, सह प्रभारी रविंद्र पासवान, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामलाला दुबे, मंडल महामंत्री शशिरंजन दुबे, भाजपा नेता विनोद प्रसाद, मणिकांत सिंह, राजेश गुप्ता, रामजन्म प्रसाद व रामध्यान साह सहित दर्जनों भाजपाइयों ने घर-घर जाकर लोगों को हैंड बुक दिया व केंद्र सरकार के उपलब्धियों को बताया।